Search

रांचीः हर्षोल्लास के साथ गणगौर पर्व  का समापन

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में हुई पूजा-अर्चना

Ranchi: गणगौर पर्व का समापन गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि गणगौर पर्व मारवाड़ी समाज का प्रमुख त्योहारों में से एक है. यह पर्व होलिका दहन के दूसरे दिन से लगातार 16 दिनों तक कुंवारी लड़कियों एवं नव विवाहिताओं द्वारा ईशर- गौरा (शिव पार्वती) की पूजा करती हैं. गुरुवार को महिलाओं ने राजस्थानी परंपरागत पोशाक पहनकर पूरे विधि विधान से गणगौर की पूजन की. गणगौर को पारंपरिक व्यंजनों में मिठाई ,फल, हलवा पूड़ी और गेहूं चढ़ाया गया तथा अनुष्ठान के साथ उद्यापन किया गया.

सुबह छह से दोपहर दो बजे तक हुई पूजा अर्चना

गुरुवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सुबह छह बजे से शुरू हुई गणगौर पूजा दोपहर 12 बजे तक अनवरत चलती रही. गणगौर मिलान एवं विसर्जन के लिए अपराह्न तीन बजे से मारवाड़ी समाज की महिलाओं के आने का सिलसिला जो शुरू हुआ, जो शाम 6.30 बजे तक जारी रहा. मंदिर परिसर में गणगौर मिलन एवं बड़ा तालाब में गणगौर विसर्जन घाट की व्यवस्था माहेश्वरी समाज के तीनों संगठन श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति, माहेश्वरी युवा संगठनों के सहयोग से सुचारू रूप से चला.

इनका रहा योगदान

इस महोत्सव को सफल बनाने में प्रदेश माहेश्वरी सभा अध्यक्ष राज कुमार मारु , सभा अध्यक्ष किशन साबू , सचिव नरेंद्र लाखोटिया, ओमप्रकाश बोड़ा, कुमुद लाखोटिया, लक्ष्मी चितलांगिया, शारदा लड्डा, विकास काबरा, अंकित बियानी, नयन बोड़ा, राधव सारडा , गोवर्धन प्रसाद भाला, दीपक मारु, प्रभात साबू ,बंसत लाखोटिया,अमित मालपानी , मनमोहन मोहता, श्याम बिहानी, सौरभ डागा, अंकुर डागा, युवा संगठन अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी, महिला समिति अध्यक्षा भारती चितलांगिया, सचिव बिमला फलोड़, अजय शंकर साबू, राजेश सोमानी, बिभोर डागा, सुरेश सारडा, राजेश साबू,अनिल साबू,राम बांगड़, विजय साबू, अनीता साबू, शशि डागा, सरिता चितलांगिया, अर्चना साबू, मोहित सोमानी, गौरव काबरा, सौविक बोड़ा, प्रकाश काबरा सहित समाज के तीनों संगठन के सदस्यों का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//