Search

 
 
 

रांची: पुरानी रंजिश की वजह से हुई थी गंझू मुंडा की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

 
Ranchi: गंझू मुंडा की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी. एसएसपी कौशल किशोर के निर्देश पर बुंडू डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में शामिल संबत लोहरा और आकाश लोहरा को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि पुरानी रंजिश और आपसी मनमुटाव के वजह से इस घटना को अंजाम दिया. साथ ही ये भी कबूल किया है कि दाऊली से शव को काटकर कांजी नदी में छिपा दिया. इसे भी पढ़ें - किसी">https://lagatar.in/government-will-not-fall-due-to-someones-tweet-if-necessary-will-show-figures-in-raj-bhavan-rajesh-thakur/">किसी

के ट्वीट से सरकार नहीं गिरेगी, आवश्यकता पड़ी तो राजभवन में आंकड़ा दिखाएंगे- राजेश ठाकुर

क्या है मामला

यह मामला जिले के बुंडू थाना क्षेत्र के हेठ कांजी गांव का है. जहां के रहने वाले जगन्नाथ मुंडा ने पुलिस से शिकायत करके कहा था कि उसके भाई गंझू मुंडा का अपहरण कर हत्या कर दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने संबत लोहरा और आकाश लोहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. जिसमें दोनों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. दोनों आरोपियों की निशानदेही पर कांची नदी से शव बरामद कर लिया गया और दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें -BIG">https://lagatar.in/big-breaking-the-decision-of-raj-bhavan-may-come-by-late-evening-today-legal-and-constitutional-aspects-being-discussed/">BIG

BREAKING : आज देर शाम तक राजभवन का आ सकता है फैसला! कानूनी और संवैधानिक पहलुओं पर किया जा रहा विचार विमर्श
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही