Search

 
 
 

रांची : दाउली से काटकर की थी गंझू की हत्‍या, दो गिरफ्तार

 
Ranchi : 23 साल के गंझू मुंडा हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. हत्याकांड में शामिल संवत लोहरा और आकाश लोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त दाउली को भी बरामद कर लिया है. 24 मई 2022 को बुंडू थाना में गंझू मुंडा के भाई ने बुंडू थाना में अपहरण कर हत्या के संदेह में संवत लोहरा के खि‍लाफ मामला दर्ज कराया था. मामले की जांच के लिए बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने संवत लोहरा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अपने बहनोई आकाश लोहरा के साथ मिलकर गंझू मुंडा की हत्या कर शव को कांची नदी में फेंकने की बात कबूली. गिरफ्तार संवत और आकाश ने बताया कि पूर्व रंजिश में गंजू की हत्या की गई थी. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कांची नदी से उसके शव को बरामद कर लिया. इसे भी पढ़ें :पुलिसकर्मियों">https://lagatar.in/jharkhand-government-is-conscious-of-the-health-of-policemen-health-minister-wrote-a-letter-to-cm/">पुलिसकर्मियों

के स्वास्थ्य के प्रति सजग है झारखंड सरकार, स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा सीएम को पत्र 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही