Search

 
 
 

रांची : सिंहमोड़ के पास गैस पाइप लाइन फटी, लिकेज से अफरा-तफरी मची

 
Ranchi :  जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सिंह मोड़ स्थित कचनार टोली के पास मंगलवार की शाम गेल कंपनी द्वारा बिछायी जा रही गैस पाइप लाइन अचानक फट गयी. पाइप लाइन फटने से गैस लीक करने लगी. जिस वजह से मौके पर अफरा -तफरी मच गयी. मौके पर उपस्थित लोग इधर-उधर भागने लगे. गैस लिकेज की जानकारी तत्काल गेल कंपनी के कर्मियों को दी गयी. सूचना पर गेल कंपनी के कर्मी मौके पर पहुंचे. पाइप लाइन दुरुस्त करने में जुट गये. कुछ देर बाद बताया गया कि गैस लिकेज को बंद कर दिया गया है. हालांकि इससे कोई नुकसान की खबर नहीं है. इसे भी पढ़ें – सुखाड़">https://lagatar.in/god-is-the-food-giver-farmer-in-drought-dr-rc-prasad-mehta/">सुखाड़

में भगवान भरोसे अन्नदाता किसान : डॉ आरसी प्रसाद मेहता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही