Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : घुठिया जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : राजधानी के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सोदाग स्थित घुठिया जंगल में पेड़ से लटका एक युवती का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को पेड़ से नीचे उतारा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गयी. इसे भी पढ़ें - पूर्णिया">https://lagatar.in/purnia-temperature-dropped-due-to-westerly-wind-increased-cold/">पूर्णिया

: पछुआ हवा के कारण तापमान में आयी गिरावट, बढ़ी ठंड

हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

युवती की हत्या कर उसे पेड़ पर लटका दिया गया है, या फिर उसने आत्महत्या की है. इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह जंगल में एक पेड़ पर युवती के शव को फांसी के फंदे के सहारे लटकते हुए देखा. जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें - तुर्की">https://lagatar.in/researcher-who-predicts-devastation-in-turkey-claims-severe-earthquake-will-occur-in-india-afghanistan-pakistan-too/">तुर्की

में हुई तबाही की भविष्यवाणी करने वाले रिसर्चर का दावा, भारत,अफगानिस्तान,पाकिस्तान में भी आयेगा भीषण भूकंप! [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही