Search

 
 
 

रांची: गोशाला भ्रमण को पहुंचे गोकुलानंद

 
Ranchi: योगदा सत्संग के संन्यासी स्वामी गोकुलानंद रविवार को गोशाला भ्रमण को आये. गो माता का पूजन कर आरती उतारी. उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां प्रेम वहीं, वहां सेवा भाव स्वत: जागृत हो जाता है. प्रेम भाव से बढ़ कर कोई सेवा नहीं है. स्वामी जी ने गोशाला न्यास के कार्यो की सराहना करते हुए ट्रस्टी और पदाधिकारियों का आभार जताया. मौके पर अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने पुष्पगुच्छ, ट्रस्टी राजकुमार केडिया ने अंगवस्त्र और शत्रुघ्न गुप्ता ने प्रतीक चिह्न देकर स्वामी जी का अभिनंदन किया. मंच संचालन मंत्री प्रदीप राजगढ़िया ने किया. किशोरी लाल चौधरी, राजकुमार केडिया, ओम प्रकाश छापड़िया, उपाध्यक्ष एसएन राजगढ़िया, राजेंद्र बंसल, सुरेश जैन, प्रेम मित्तल, मनीष लोधा, गजानंद अग्रवाल, अमर पोद्दार,मुरारी लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश लाल मौके पर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - लातेहार:">https://lagatar.in/restoring-the-rail-network-is-the-first-priority/">लातेहार:

रेल नेटवर्क बहाल करना पहली प्राथमिकता: कालीचरण सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही