Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 56 वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री बालिका अंडर 20 और  सैफ क्रॉस कंट्री बालिका  टीम चैंपियनशिप में आशा किरण बारला को स्वर्ण

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  भारतीय एथलेटिक्स संघ, नयी दिल्ली के तत्वावधान में 26 मार्च को नागालैंड के कोहिमा शहर में आयोजित 56 वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ में झारखंड (बोकारो) की आशा किरण बारला ने बालिका अंडर 20 आयु वर्ग में 6 किलो मीटर दौड़ 22 मिनट 57 सेकेंड का समय लेते हुए  स्वर्ण पदक जीता है. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए राज्य के खेल प्रेमियों ने आशा किरण बारला को बधाई दी है. इस प्रतियोगिता में भारत सहित पाकिस्तान,श्रीलंका ,नेपाल,भूटान की टीमें भी शामिल रही. मालूम हो कि बोकारो में  आशा किरण बारला   कोच आशु भाटिया  के अंडर में  प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं. इसे भी पढ़ें-कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-principal-in-charge-demanded-transfer-from-deo/">कोडरमा:

शिक्षक संघ ने DEO से की मुलाकात, की प्रिंसिपल के ट्रांसफर की मांग इस उपलब्धि पर  भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के  अध्यक्ष मधुकान्त पाठक , झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के  सचिव सीडी सिंह,  कोषाध्यक्ष आशीष झा, सीईओ .एसके. पाण्डेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ. प्रभात शंकर , कोच सह साई सैग के  प्रभारी बिनोद सिंह, योगेश यादव, वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, संजय त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, राकेश सिंह,अजय नायक, रणवीर सिंह, सरोज यादव, प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह, जय राम, नीरज राय समेत संघ के पदाधिकारियों और राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही