Search

 
 
 

रांची : यूटीएस ऑफिस से 45 लाख के सामान की चोरी

 
Ranchi : जिले के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित यूटीएस( यूटीएस होस पाइस प्राइवेट लिमिटेड) ऑफिस में अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. अपराधी ऑफिस का ताला तोड़कर 45 लाख रुपए के सामान ले गये है. जिसके बाद अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है. एफआईआर दर्ज होने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-issues-notice-to-madhya-pradesh-government-says-not-all-conversions-are-illegal-hearing-on-february-7/">सुप्रीम

कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया, कहा, सभी धर्मांतरण अवैध नहीं, सात फरवरी को सुनवाई

प्रकाश साहू और मनीषा टोप्पो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बसुंधरा अपार्टमेंट में रहने वाली गायत्री तिवारी ने अरगोड़ा थाने में प्रकाश साहू और मनीषा टोप्पो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. गायत्री ने पुलिस को बताया कि उनके पति संजय कुमार तिवारी यूटीएस होस पाइस प्राइवेट संचालित करते हैं. एक केस में पति पिछले एक साल से जेल में है. इस वजह से वह ऑफिस का किराया प्रकाश साहू को नहीं दे पा रही थी. इसके साथ ही संस्थान की निदेशक मनीषा टोप्पो ने दिसंबर 2021 में इस्तीफा दे दी. इसके बाद वह दिसंबर 2021 में किराया का एकरारनामा को निरस्त कर दिया. पति के जेल में रहने की वजह से प्रकाश और मनीष ने उनके कार्यालय का ताला तोड़कर 45 लाख रुपए के सामान गायब कर दिया. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/officers-could-not-get-promotion-in-dig-rank-in-jharkhand-police/">झारखंड

पुलिस में DIG रैंक में अफसरों को नहीं मिल पाया प्रमोशन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही