Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची को मिली फुल लोड बिजली, फिर भी लोड शेडिंग

  • रांची शहर को 337 की जगह 343 मेगावाट बिजली मिली
  • बुधवार को पहले से छह मेगावाट अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति की गई
Ranchi : रांची शहर में दो दिनों में बिजली की खपत बढ़ गई है. यह खपत गर्मी बढ़ने और बिजली के उपकरणों का अत्यधिक उपयोग करने के कारण बढ़ी है. इस वजह से बुधवार को रांची शहर को छह मेगावाट अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की गई. सोमवार को रांची शहर को 337 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जा रही थी. परंतु दो दिन बाद रांची शहर को 343 मेगावाट बिजली मिली. चारों ओर मौजूद चार ग्रिडों से पर्याप्त बिजली आपूर्ति की गई. बिजली उत्पादन केंद्रों हटिया, नामकुम, कांके और बुढ़मू ग्रिड को फुल लोड बिजली दी जा रही है.

लोकल फॉल्ट के कारण कई मुहल्लों में बिजली कटौती

फुल लोड बिजली मिलने के बाद भी रांची शहर में लोकल फॉल्ट के कारण एक से डेढ़ घंटे बिजली कटौती कई मोहल्लों में की गई. बुधवार से शुरू हुए कंट्रोल रूम में ह्वाट्सअप नंबर पर बिजली की मात्र तीन शिकायतें दर्ज हुईं. जिसका तत्काल समाधान किया गया. वहीं, रांची विद्युत एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव के निर्देश पर बुधवार शाम से पीक आवर में सभी सब स्टेशनों में विद्युत अभियंता तैनात रहे और निर्बाध बिजली आपूर्ति हो, इसकी मोनिटरिंग करते दिखे.

कोकर में एबी केबल में समस्या, एक घंटे ठप रही बिजली

सुबह में कोकर चूना भट्टा इलाके में एबी केबल में समस्या आ गई थी. जिसके कारण करीब एक घंटे कोकर इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रही. सुबह में बिजली नहीं होने से लोगों को पानी संग्रह करने में परेशानी हुई. शिकायत के छह मिनट बाद मरम्मत कर बिजली बहाल की गई. वहीं, कडरू, चेशायर होम इलाके में भी स्थानीय खराबी के कारण एक घंटे बिजली ठप रही.

किस ग्रिड को कितना मिल रही है बिजली

  • हटिया : 133 मेगावाट
  • नामकोम : 116 मेगावाट
  • कांके : 64 मेगावाट
  • बुढ़मू : 30 मेगावाट
इसे भी पढ़ें – विदेश">https://lagatar.in/cid-writes-to-cbi-to-bring-back-most-wanted-prince-khan-who-has-fled-abroad/">विदेश

भाग चुके मोस्ट वांटेड प्रिंस खान को वापस लाने के लिए CID ने CBI को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही