Ranchi : 7 और 8 जनवरी को आयोजित प्रथम झारखंड स्टेट इंटर स्कूल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रांची जिला को दूसरा स्थान मिला है. हजारीबाग में हुई इस प्रतियोगिता में रांची जिला के 14 खिलाड़ियों को 18 पदक प्राप्त हुए. 11 खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई स्कूल गेम्स के लिए हुआ. रांची जिला किक बॉक्सिंग संघ के खिलाड़ियों को 11 स्वर्ण, 1 रजत व 6 कांस्य पदक के साथ दूसरा स्थान मिला. रामगढ़ जिला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. रामगढ़ जिला की टीम ने 17 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य पदक हासिल किया.
किक बॉक्सिंग में 11 स्वर्ण के साथ रांची को मिला दूसरा स्थान
Last Updated: Jan 09, 2023 12:00 AM (IST)