Search

 
 
 

रांची : 22 जनवरी को लेकर सरकार अलर्ट मोड में, चीफ सेक्रेटरी ने दिए कई दिशा-निर्देश

 
Ranchi : राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मुख्य सचिव एल खियांग्यते ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम समीक्षा बैठक की. इसमें सीएस ने खासकर 22 जनवरी को लेकर आला अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा है कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर राज्य से भी काफी संख्या में लोग अयोध्या जाएंगे. इस दौरान उन्होंने रेलवे और बस से अयोध्या जाने वाले लोगों पर खास ध्यान रखने को कहा है, ताकि इस दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे. किसी तरह के सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश न हो, इस पर भी खास ध्यान रखने को कहा है. इसके अलावा झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली परीक्षा को लेकर भी अलर्ट रहने को कहा है. इसमें काफी संख्या में छात्र अलग-अलग जिलों में बने परीक्षा केंद्रों में जाएंगे. विधि-व्यवस्था से संबंधित कई दिशा-निर्देश भी दिए. इस बैठक में सभी गृह सचिव, डीजीपी के अलावा प्रमंडलीय आयुक्त, सभी आईजी, सभी डीआईजी, सभी डीसी और जिले के एसएसपी, एसपी शामिल थे.

राज्य में 3500 अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसके लिए पूरे राज्य में 3500 अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. राज्य के सभी जिलों में जरूरत के हिसाब से 100 से लेकर 300 तक जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. ये सुरक्षा बल 18 से 22 जनवरी तक राज्य भर में तैनात रहेंगे. इसको लेकर गुरुवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से पत्र भेज कर राज्य के सभी जिलों के डीसी और एसपी को निर्देश जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/gumla-acb-team-caught-deo-and-computer-operator-taking-bribe-of-one-lakh/">बड़ी

खबर : गुमला डीईओ व कंप्यूटर ऑपरेटर एक लाख घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही