Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः ट्रेड फेयर एक्सपो उत्सव-2023 का राज्यपाल ने किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
  • मेले में कुल 300 से स्टॉल लगाए गए हैं
  • मेले में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए लगे हैं पिंक स्टॉल
Ranchi: मोरहाबादी में जेसीआई के सबसे बड़े ट्रेड फेयर एक्सपो उत्सव 2023 गुरुवार से शुरू हुआ. 16 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में चलने वाले इस एक्सपो उत्सव 2023 मेला का उद्घाटन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया. रांची के इस वर्ष का यह एक्सपो का 26 वां संस्करण है. इस एक्सपो में रांचीवासी सुबह 11:00 बजे से रात 9 बजे तक खरीदारी का आनंद ले सकते हैं. एक्सपो में मेला में 300 से अधिक स्टॉल धारक अपना स्टॉल लगा रहे हैं. इस बार बच्चों और महिलाओें के लिए कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसके अलावे कार्यक्रम और फैशन शो का भी आयोजन किया गया है. मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि यह ट्रेड फेयर रांचीवासियों के लिए रांची में ही देश से सभी जगह के सामान उपलब्ध कराता है. साथ ही देश से जुड़ी कई बातों की भी जानकारी देता है. जेसीआई के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने कहा कि इस वर्ष मेले में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए पिंक स्टॉल लगे हैं. साथ ही स्टार्टअप की कंपनी व विदेशी कंपनी जैसे जर्मन हैंगर के भी प्रोडक्ट प्रदर्शित किए गए हैं. बता दे कि मेले में कुल 300 से स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें होम डेकोर, एक्सीरीज, कार के कई ब्रांड हैं, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट शामिल हैं. साथ ही मेले में बच्चों के खेलने के लिए प्ले एरिया भी हैं. 39 छोटे स्टार्टअप्स अपना स्टॉल लगा रहे हैं. एक्सपो में शैलबाई डिवाइन द्वारा मेडिकल कैंप व एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी रहेगी.

मिसेज रांची एक्सपो का भी आयोजन

एक्सपो उत्सव 2023 में इस बार मिसेज रांची एक्सपो का भी आयोजन किया गया. इसमें 30 पार्टिसिपेंट्स का ही फाइनल राउंड के लिए सिलेक्शन हुआ. प्रतियोगिता के विजेता को कुशलपल्ली रिसॉर्ट में कपल वन नाइट स्टे मिलेगा और जितने भी पार्टिसिपेंट फाइनल राउंड के लिए सिलेक्टर होंगे. सभी को पुरस्कृत किया गया.

अलग-अलग प्रतियोगिताएं होगी

इस वर्ष एक्सपो में अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं : ट्रेजर हंट : 13 अक्टूबर 3:00 बजे से डॉग शो : 13 अक्टूबर 3:30 बजे से एक्सपो सुपर तंबोला : 13 अक्टूबर 6:00 बजे से हेल्दी बेबी एंड मॉम शो : 14 अक्टूबर 11:00 बजे से वॉइस ऑफ एक्सपो : 14 अक्टूबर 3:00 बजे से फैशन शो : 14 अक्टूबर 7:00 बजे से पेंटिंग कंपीटिशन : 15 अक्टूबर 11:00 बजे से फैंसी ड्रेस कंपीटिशन : 15 अक्टूबर 3:30 बजे से डांस कंपीटिशन : 15 अक्टूबर 5:30 बजे से [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही