यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी से माफी मांगी, इम्पोर्टेड माल कहा था…
चुनाव में सभी संगठित होकर काम करते हैं- केशव महतो
मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 5 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड दौरा है. कांके विधानसभा और मांडू विधानसभा क्षेत्र में वे सभा करेंगे. वहीं 8 नवंबर को राहुल गांधी सिमडेगा और लोहरदगा में कार्यक्रम करेंगे. 9 नवंबर को डाल्टेनगंज और हजारीबाग में सभा करेंगे. वहीं जमशेदपुर में रोड शो भी प्रस्तावित है. एक सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में टिकट बिकता नहीं है. जिन्हें टिकट नहीं मिलता, उनमें थोड़ा संतोष रहता है. लेकिन चुनाव के समय सभी संगठित होकर काम करते हैं.धनवार सीट पर माले के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा - JMM
जेएमएम महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि धनवार सीट पर माले के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा. जहां तक सीटों की संख्या की बात है तो 30 सीट कांग्रेस पार्टी का क्लेम है और राजद का भी क्लेम इस तरह से तो यह राजद कांग्रेस और गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन जी के साथ बातचीत हो रही है और हम समझते हैं कि एक-दो दिनों के अंदर में हम लोग स्पष्ट कर देंगे कि विश्रामपुर में किस दल के प्रत्याशी होंगे और छतरपुर में किस दल के प्रत्याशी होंगे. हम लोग सभी चीज ठीक करके और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे तो उसके पीछे कोई कारण है और बातचीत जारी है. हमको लगता है कि एक दो दिनों में स्पष्ट होगा. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी कर दी गई है. हम किसी से कम नहीं हैं और सामने वाले से दुगने हैं तो हम कहां से बैक फुट पर हैं. प्रदेश आरजेडी नेता अनिता यादव ने कहा कि इतना कुछ होने के बाद भी हम लोग साथ हैं. तीन जगह दोस्ताना संघर्ष के बाद भी महागठबंधन मजबूत है और हम एक साथ ही लड़ेंगे और 5 साल जैसे काटे वैसे ही अगले पांच साल सरकार चलाएंगे. इसे भी पढ़ें -शॉकिंग..">https://lagatar.in/shocking-womans-nose-cut-off-for-just-rs-15-accused-absconding/">शॉकिंग..महज 15 रुपये के लिए काटी महिला की नाक, आरोपी फरार [wpse_comments_template]
Leave a Comment