Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : महागठबंधन ने की संयुक्त प्रेस वार्ता, बोले दोस्ताना संघर्ष के बाद भी हम साथ

Ranchi: इंडिया ब्लॉक की संयुक्त प्रेस वार्ता शनिवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित की गई. गठबंधन के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है. गठबंधन में तय सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है. महागठबंधन के तहत जेएमएम 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी,कांग्रेस 30,आरजेडी 6 सीटों पर और माले 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. धनवार विधानसभा सीट पर माले के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा, विश्रामपुर और छतरपुर में जल्द फैसला लिया जाएगा. संयुक्त प्रेस वार्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,आरजेडी उपाध्यक्ष अनीता यादव और माले कर शिवेंदु सेन मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-ubt-mp-arvind-sawant-apologized-to-shiv-sena-nc-had-called-imported-mall/">शिवसेना

यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी से माफी मांगी, इम्पोर्टेड माल कहा था…  

चुनाव में सभी संगठित होकर काम करते हैं- केशव महतो

मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 5 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड दौरा है. कांके विधानसभा और मांडू विधानसभा क्षेत्र में वे सभा करेंगे. वहीं 8 नवंबर को राहुल गांधी सिमडेगा और लोहरदगा में कार्यक्रम करेंगे. 9 नवंबर को डाल्टेनगंज और हजारीबाग में सभा करेंगे. वहीं जमशेदपुर में रोड शो भी प्रस्तावित है. एक सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में टिकट बिकता नहीं है. जिन्हें टिकट नहीं मिलता, उनमें थोड़ा संतोष रहता है. लेकिन चुनाव के समय सभी संगठित होकर काम करते हैं.

धनवार सीट पर माले के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा - JMM

जेएमएम महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि धनवार सीट पर माले के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा. जहां तक सीटों की संख्या की बात है तो 30 सीट कांग्रेस पार्टी का क्लेम है और राजद का भी क्लेम इस तरह से तो यह राजद कांग्रेस और गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन जी के साथ बातचीत हो रही है और हम समझते हैं कि एक-दो दिनों के अंदर में हम लोग स्पष्ट कर देंगे कि विश्रामपुर में किस दल के प्रत्याशी होंगे और छतरपुर में किस दल के प्रत्याशी होंगे. हम लोग सभी चीज ठीक करके और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे तो उसके पीछे कोई कारण है और बातचीत जारी है. हमको लगता है कि एक दो दिनों में स्पष्ट होगा. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी कर दी गई है. हम किसी से कम नहीं हैं और सामने वाले से दुगने हैं तो हम कहां से बैक फुट पर हैं. प्रदेश आरजेडी नेता अनिता यादव ने कहा कि इतना कुछ होने के बाद भी हम लोग साथ हैं. तीन जगह दोस्ताना संघर्ष के बाद भी महागठबंधन मजबूत है और हम एक साथ ही लड़ेंगे और 5 साल जैसे काटे वैसे ही अगले पांच साल सरकार चलाएंगे. इसे भी पढ़ें -शॉकिंग..">https://lagatar.in/shocking-womans-nose-cut-off-for-just-rs-15-accused-absconding/">शॉकिंग..

महज 15 रुपये के लिए काटी महिला की नाक, आरोपी फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही