Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : दुर्गा मंदिर के 37वें वार्षिकोत्सव पर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

Advertisement
Advertisement
  • 37वें वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
  • पहले दिन निकाली गयी भव्य शोभा कलश यात्रा 
  • प्रसाद वितरण के साथ पहले दिन का कार्यक्रम संपन्न
  • अंतिम दिन स्थापना पूजन, भंडारा सहित कई कार्यक्रम होंगे आयोजित
Ranchi :  राजधानी के रातु रोड स्थित दुर्गा मंदिर के 37वां वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पहले दिन मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. मंदिर परिसर से यात्रा राणी सती मंदिर पहुंची. यहां से पवित्र जल कलश में भरा गया. इसके बाद भक्तगण पहाड़ी मंदिर रोड, गाड़ीखाना चौक, जेजे रोड, शहीद चौक से मुड़कर गांधी चौक, महावीर चौक के रास्ते न्यू मार्केट चौक, रातू रोड होते हुए वापस मंदिर लौटे. इसके बाद जल भर कर लाये गये कलश को मंदिर में स्थापित किया गया. प्रसाद वितरण के साथ पहले दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ.

यात्रा से पहले अभिषेक कर मां किया गया शृंगार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/bfce883c-3ee3-4cd3-9145-80e1a74cd76f.jpeg"

alt="" width="1600" height="1066" /> शोभा यात्रा से पहले सुबह साढ़े आठ बजे मां का अभिषेक-पूजन कर पुष्प से आकर्षक शृंगार किया गया. मंदिर के पुरोहित संतोष पाठक ने नेम-निष्ठा से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपत्यादी देवताओं का पूजन-अनुष्ठान संपन्न कराया. इसके बाद मंदिर परिसर से सुबह 10 बजे कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालु शामिल हुए. प्रचार वाहन और बैंड बाजा के कलाकारों के साथ आरआर र्स्पोटिंग क्लब के मुख्य संरक्षक विक्की यादव, अध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, पूर्व पार्षद अशोक यादव, अजय कुमार सिन्हा टुनटुन समेत क्लब के सदस्य अगुवाई करते चल रहे थे. इनके पीछे कलशधारी महिलाओं और श्रद्धालुओं की लंबी कतार थी. शोभा यात्रा में वाहन पर श्रीराम दरबार और मां दुर्गा की मनोहारी जीवंत झांकी आभा बिखेर रही थी. तासा पार्टी और डीजे वाले वाहन के साथ कलशधारी महिलाएं भी मां के जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रही थी.

अंतिम दिन स्थापना पूजन और भंडारा का आयोजन

वार्षिकोत्सव के दूसरे और अंतिम दिन सुबह से देर शाम तक भक्ति की अविरल धारा बहेगी. सुबह दैनिक पूजन-आरती के बाद लाये गये पवित्र जल से शुद्धि की जायेगी. इसके बाद स्थापना पूजन-अनुष्ठान चलेगा. हवन के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे से भंडारा शुरू होगा. शाम साढ़े छह बजे से देर शाम तक भक्ति गीतों का कार्यक्रम चलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही