Search

 
 
 

रांचीः श्रावण मास की सातवीं सोमवारी पर पहाड़ी बाबा की भव्य महाआरती

 
Ranchi: हर हर महादेव...भोले की नगरी में बाबा का है सहारा..दुख हरो हे देव मेरे आप के अलावे दूजा नहीं है कोई..नारे के साथ पहाड़ी मंदिर परिसर पर भक्तों की दिनभर भीड़ रही. श्रावण मास की सातवीं सोमवारी पर संध्या महाआरती का भव्य आयोजन किया गया. पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास रांची शहर के तमाम धार्मिक और सामाजिक संगठनों के द्वारा संध्या 5:00 बजे पहाड़ी बाबा सहित तमाम देवी देवताओं की संध्या महाआरती की गई. महाआरती के बाद बोल बम के नारों से पूरा पहाड़ी परिसर गूंजता रहा. सैकड़ों भक्तों के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया. आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल सहित भारतेंदु कुमार, उज्जवल कुमार सिन्हा, बंटी सिंह,विनय सिंह, सुनील यादव, सचिन कुमार,जितेन्द्र सिंह, अमित सिंह चंदेल,विपिन कुमार सिंह,दिलीप सिंह,अशोक यादव सहित अन्य कई लोग इसमें शामिल रहे. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-central-team-inspected-stp-and-jhiri-dumping-yard-located-in-smart-city/">रांची

: केंद्रीय टीम ने स्मार्ट सिटी स्थित एसटीपी और झीरी डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही