Search

 
 
 

रांची : सीसीएल में सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन

 
Ranchi : सीसीएल मुख्यालय रांची के कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन मुख्यालय सरना समिति में किया गया. अतिथिगणों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और सरना प्रार्थना प्रस्तुत की गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र व रांची विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर, डॉ. किशोर सूरीन मौजूद थे. मुख्य अतिथि पवन कुमार मिश्रा ने प्रकृति को समर्पित सरहुल पर्व की बधाईयां देते हुए कहा कि प्रकृति और जंगल झारखंड की पहचान है. वहीं हर्ष नाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि सरहुल हमें पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश देता है और इसके संदेशों को आत्मसात करना चाहिए. सीसीएल भी बेहतर पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत कार्य कर रहा है और इसी कड़ी में पर्यावरण अनुकूल खनन के साथ वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है. वहीं 9 इको पार्क भी विकसित किया जायेगा. प्रोफेसर, डॉ. किशोर सूरीन ने सरहुल पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सरहुल प्राकृतिक पर्व है और आज आदिवासी समाज ही नहीं राज्य के प्रत्येक निवासी हर्ष के साथ मनाते हैं. इस विशेष अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में सीसीएल कर्मी और अधिकारीगण उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष सचिन कुमार, सचिव सुभाष बेदिया, पंचम मुण्डा, दशरथ उरांव, सनोज एक्का, सोहित बेदिया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें -संभावित">https://lagatar.in/seeing-possible-defeat-modi-team-came-down-on-religion-supriyo/">संभावित

”हार” को देखते हुए मोदी टीम उतर आयी ”धर्म” पर : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही