Search

 
 
 

रांची : सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में मना ग्रैंड पेरेंट्स डे

 
Ranchi : सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में कक्षा नर्सरी और केजी के बच्चों ने दादा-दादी के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया. इस अवसर पर 100 से अधिक दादा-दादी उपस्थित रहे, जिनका स्वागत कार्ड देकर किया गया. बच्चों ने तुम्ही हो माता गीत प्रस्तुत किया. उन्होंने दादा -दादी वेलकम टू माय स्कूल और चक धूम- धूम पर नृत्य प्रस्तुत किया. दादा-दादी ने अपने पोते-पोतियों के साथ चमकीले रंगों के साथ रैंप वॉक किया. वहीं दादा-दादी विद्यालय परिवार का हिस्सा बनकर कविता पाठ के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मंच पर आए. स्कूल की प्राचार्या समिता सिन्हा और उप प्राचार्या ने समारोह में शामिल होने के लिए दादा-दादी को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें – राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-taught-etiquette-lesson-to-prospective-administration/">राज्यपाल

ने विभावि प्रशासन को पढ़ाया शिष्टाचार का पाठ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही