Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : संत पॉल्स दिवस पर भव्य शोभायात्रा, संतों का किया स्मरण

Ranchi : बहु बाजार स्थित संत पॉल्स कैथेड्रल में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ संत पॉल्स दिवस मनाया गया. प्रभु की अराधना, संतों का स्मरण के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. यह यात्रा संत पॉल्स हाई स्कूल से निकल कर संत पॉल्स मास्टर्स लाइन, संत पॉल्स प्राथमिक व मध्य विद्यालय से होते हुए संत पॉल्स कॉलेज और संत पॉल्स कैथेड्रल जाकर संपन्न हुई. अलग-अलग पाठवचन व प्रार्थना का आयोजन किया गया. पाठवचन में सोनिया, शबनम बाड़ा, मनिषा टोपनो, प्रो. आकाश रेवन और निकोदिम मरांडी ने सहयोग किया. शोभायात्रा की अगुवाई पेरिश प्रीस्ट रेव्ह डेविड के साथ चर्च के पुरोहितगण ने की. इसमें शिक्षण संस्थानों के छात्र- छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी सहित चर्च के अधिकारी प्रार्थना और धार्मिक गीत गाते हुए शामिल हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/22-5.jpeg"

alt="" width="1024" height="768" />

संत पॉल के हृदय परिवर्तन की चर्चा

इससे पहले संत पॉल्स कैथेड्रल बहु बाजार में सुबह साढ़े छह बजे प्रभु की अराधना की गई. संत पॉल्स चर्च और संत पॉल के सभी शिक्षण संस्थाओं के लोगों ने अपने पेट्र्न संत का स्मरण किया. उनके कार्य और आदर्शों को याद किया. रेव्ह शैमुएल भुईयां ने अपने संदेश में संत पॉल के हृदय परिवर्तन की चर्चा की. कहा कि ईश्वर जब किसी को अपने कार्य के लिए बुलाते हैं, तो व्यक्ति का ज्ञान, उसकी क्षमता और बुद्धिमता ईश्वर की योजना के सामने मायने नहीं रखते. ईश्वर की इच्छा और उनके मार्गदर्शन हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं. पेरिश प्रीस्ट रेव्ह डेविड ने अराधना विधि का संचालन किया. मौके पर रेव्ह जोलजस कुजूर, रेव्ह अनिल डहंगा, रेव्ह पीटर बारला, रेव्ह प्रताप कुजूर, रेव्ह ग्लोरिया डहंगा, डॉ अनुज कुमार तिग्गा, मिस्टर निकोद्दीन मरांडी, लुसी तेरोन, हलंद बारजो व समीर केरकेट्टा उपस्थित थे. इससे पहले संत पॉल्स दिवस की पूर्व संध्या पर विजिल सर्विस का आयोजन हुआ, जिसकी अगुवाई रेव्ह जेडी तिलमिंग ने की.

 संत पॉल्स कॉलेज में हुआ मनोरंजन कार्यक्रम

संत पॉल्स दिवस के मौके पर संत पॉल्स कॉलेज परिसर में म्यूजिकल चेयर समेत कई मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किये गये. कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से इसमें भाग लिया .

गुरुवार को संत पॉल्स मैदान में होगा सामूहिक ध्वजारोहण  

74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को सीएनआइ रांची डायसिस के अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थानों का सामूहिक झंडोत्तोलन कार्यक्रम संत पॉल्स मैदान में होगा. झंडोत्तोलन कार्यक्रम सुबह नौ बजे होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राइट रेव्ह बिशप ओनिल तिर्की होंगे, जबकि विशिष्ठ अतिथि मिसेस लूसी तेरोम होंगी. इसे भी पढ़ें – DPS">https://lagatar.in/high-court-issued-notice-to-dps-school-know-the-whole-matter/">DPS

स्कूल को हाइकोर्ट से नोटिस जारी, जान‍िये पूरा मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही