Search

 
 
 

रांची: श्री राम जन्मोत्सव पर भव्य राम कथा, श्रद्धालु भावविभोर

 
Ranchi: हुटुप गौशाला धाम में चल रहे नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा वाचक संगीता किशोरी जी ने श्री राम जन्मोत्सव की दिव्य कथा प्रस्तुत की. उन्होंने श्री राम के जन्म को युग परिवर्तन का प्रतीक बताते हुए इसके महत्व को विस्तार से समझाया. कथा के दौरान भगवान श्री राम के जन्म के समय की आकाशीय दिव्यता, शुभ संकेतों और भक्तिपूर्ण वातावरण का मनोहारी चित्रण किया गया. कथा के साथ जीवंत झांकियां देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. संगीता किशोरी जी ने बताया कि श्री राम केवल एक राजकुमार नहीं, बल्कि मानवता के लिए आदर्श हैं और उनके जीवन की हर घटना सत्य, धर्म व न्याय की प्रेरणा देती है. इस अवसर पर झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.कार्यक्रम के संयोजक वासुदेव भाला व मुकेश काबरा ने बताया कि कथा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. 20 मार्च को कथा के चौथे दिन धनुष यज्ञ का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें – माइक्रोसॉफ्ट">https://lagatar.in/former-microsoft-ceo-bill-gates-met-jp-nadda-at-parliament-house/">माइक्रोसॉफ्ट

के पूर्व सीईओ बिल गेट्स संसद भवन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही