Search

 
 
 

रांचीः ब्रदर्स एकेडमी की ग्रैंड-स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट 7 जनवरी को

 
Ranchi: ब्रदर्स एकेडमी की ग्रैंड-स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट (GSAT-24) 7 जनवरी को होगी. टेस्ट ऑफलाइन मोड पर आयोजित होगी. नए सत्र के लिए 9 अप्रैल -24 से बैच शुरू होंगे.

जी-सैट आवेदन पत्र

ऑनलाइन http://www.brothersacademy.co.in/admissions.php">http://www.brothersacademy.co.in/admissions.php">http://www.brothersacademy.co.in/admissions.php

 
 पर भरा जा सकता है. साथ ही आवेदन पत्र रांची में एकेडमी के लालपुर या डोरंडा ब्रांच से भी प्राप्त किया जा सकता है. बता दें कि GSAT महत्वपूर्ण है क्योंकि ये परीक्षा ही IIT-JEE और NEET कोचिंग के लिए ब्रदर्स ऐकेडमी में नामांकन कराने का एकमात्र तरीका हैं. GSAT के सभी प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम शुल्क पर न्यूनतम 40% छात्रवृत्ति दी जाती है. प्रत्येक पाठ्यक्रम में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को पूर्ण 100% छात्रवृत्ति से पुरस्कृत किया जाएगा. वर्तमान में कक्षा 7, 8, 9 और 10 में पढ़ रहे छात्र नियमित स्कूली अध्ययन के साथ आईआईटी-जेईई और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए ओलंपियाड और बेसिक्स फाउंडेशन का लक्ष्य मानते हुए "एक साल/3 साल/4 साल/ 5 साल: फाउंडेशन कोर्स" में प्रवेश ले सकते हैं. वर्तमान में कक्षा 10 में पढ़ने वाले और कक्षा 11 में जाने वाले छात्र “IIT-JEE / NEET (मेडिकल) के लिए 2 साल के पाठ्यक्रम” में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें उन्हें कक्षा 10 पास करने के बाद 2 साल के लिए इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सघन प्रशिक्षण के साथ कक्षा 11 और 12 के अपने नियमित स्कूल सिलेबस को भी पढ़ाया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही