Search

रांचीः जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में देर रात गार्ड की हत्या कर दी गई है. मृतक गार्ड का नाम बिरसा मुंडा है. बताया जाता है कि आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में देर रात गार्ड की हत्या कर दी गई है. मृतक गार्ड का नाम बिरसा मुंडा है. बताया जाता है कि आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोग जब मंदिर में पूजा करने गए तो देखा कि मंदिर में शव पड़ा हुआ है. इस मामले की जानकारी जगन्नाथपुर थाने की पुलिस को दी गई. 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है. इस मामले को लेकर जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने बताया कि यह मामला देर रात की है. हत्या किस वजह से हुई है यह स्पष्ट नहीं हुआ है. 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. फिलहाल कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और हत्या की वजह के बारे में पता लगाया जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही