Search

 
 
 

रांची : कृपा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में तैनात गार्ड की छत से गिरकर मौत

 
 Ranchi :  कृपा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में तैनात एक गार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिरकर मौत हो गयी.   यह घटना आज शनिवार को  नामकुम थाना क्षेत्र में घटी. वीएसएफ कंपनी का गार्ड  कृपा इंफ्रास्ट्रक्चर में तैनात था. मृतक गार्ड की पहचान पुरषोत्तम कुमार तिवारी रूप में हुई है. कृपा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बिल्डिंग निर्माण का काम करती है.

गार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. गार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. गार्ड ने छत से कूद कर आत्महत्या की है या उसकी गिरने से मौत हुई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही