Search

 
 
 

रांची : रातु के होचर गांव में संपन्न हुई हड़गड़ी पूजा, पूर्वजों को किया गया याद

 
Ranchi: रातु स्थित होचर गांव में हड़गड़ी पूजा संपन्न हुई. यह कार्यक्रम सिरमा सिंगाबोगा से शुरू किया गया. इस पूजा की अगुवाई मौजा के बसंत पाहन ने की. हड़गड़ी स्थल में धूमधाम से पूजा-अर्चना हुई. ढोल-नगड़ा, धूप-धुवन के साथ पूजा-पाठ किया गया. इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए. घर से पदयात्रा शुरू की गई और हड़गड़ी स्थल तक पहुंचकर घर में तैयार चावल, पीठा, और अन्य व्यंजन को पूर्वजों के नाम पर गाड़े गए पत्थर में अर्पित किया गया.इसके साथ ही टीका, सिंदूर और दीप जलाए गए. बसंत पाहन ने कहा कि हड़गड़ी पूजा में पूर्वजों को याद करते हुए पूजा की जाती है. आदिवासी समाज अपने पूर्वजों को ही भगवान मानता है और हर पूजा-पाठ में उन्हें याद करता है. हालांकि हड़गड़ी पूजा में विशेष रूप से पूजा-पाठ किया जाता है, क्योंकि यह सामूहिक रूप से होती है. इस पूजा में आदिवासी समाज एक साथ मिलकर अपने पूर्वजों को याद करता है और गांव-घर की सुख-शांति की कामना करता है. देवेन्द्र पाहन ने कहा कि राज्य सरकार को सरना, मसना, अखरा और हड़गड़ी स्थलों की संरक्षा के लिए घेराबंदी करनी चाहिए, ताकि आदिवासी समाज की धार्मिक संस्कृति को बचाया जा सके और धार्मिक जमीन को जमीन कारोबारियों से संरक्षित किया जा सके. पूजा कार्यक्रम में परहेपाट, झखराटांड, होचर, तारूप, कटमकुली, पुरियो, हुरहुरी, फेटा सहित अन्य गांवों से लोग शामिल हुए. इस अवसर पर मनीष मुंडा, शैलेन्द्र पाहन, दीपक मुंडा, अमीन मुंडा, बिनय पाहन, सीताराम मुंडा, सोनामती पाहन, इंदर पाहन, पंचु पाहन, चरण पाहन, बासदेव पाहन, हेमंत मुंडा समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-sadar-sdo-and-his-family-members-accused-of-burning-his-wife-complaint-lodged-with-police/">हजारीबाग

सदर एसडीओ और उनके परिवार वालों पर पत्नी को जलाने का आरोप, पुलिस से शिकायत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही