Ranchi : जिले के मांडर थाना क्षेत्र के हातमा जंगल में आज शनिवार को एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ है. युवती की उम्र करीब 23 साल होगी. युवती के कमर से ऊपर का हिस्सा पूरी तरह जल चुका है. वहीं नीचे में उसने नीले रंग की लेगिंस पहनी है. खबर लिखे जाने तक तक शव की पहचान नहीं हो पायी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रांची : मांडर में युवती का अधजला शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Last Updated: Feb 03, 2024 12:00 AM (IST)