Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 16 नहीं 18 जनवरी से शुरू होगी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 7 की अर्धवार्षिक परीक्षा

Ranchi : राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 7 तक होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है. पहले यह परीक्षा 16 जनवरी से होने वाली थी. झारखंड में मनाये जाने वाले टुसू पर्व को देखते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना ने परीक्षा तिथि में परिवर्तन करते हुए 18 जनवरी से अर्धवार्षिक परीक्षा लेने का फैसला किया है. परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी को ली जाएगी. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-ssp-flagged-off-the-awareness-chariot/">रांची

DC, एसएसपी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर दिया रवाना

16 जनवरी से राज्यभर में टुसू पर्व मनाया जाएगा

बता दें कि कक्षा 1 से 7 तक अर्धवार्षिक परीक्षा आगामी 16 से 18 जनवरी तक विद्यालय स्तर पर आयोजित होनी थी. 16 जनवरी से राज्यभर में टुसू पर्व मनाया जाएगा. इसे देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को बीते दिन एक पत्र लिखा था. पत्र में उन्होंने टुसू पर्व का हवाला देते हुए परीक्षा की तिथि में परिवर्तन करने की मांग की थी.
इसे भी पढ़ें -3">https://lagatar.in/from-february-3-a-three-day-farmers-fair-will-be-organized-in-bau-an-exhibition-will-be-held/">3

फरवरी से बीएयू में तीन दिवसीय किसान मेला का आयोजन, लगेगी प्रदर्शनी

16 जनवरी को आईखान यात्रा कहा जाता

झामुमो विधायक ने लिखा था कि कहने को तो मकर पर्व 14 या 15 जनवरी को है, परंतु यह पर्व सप्ताह भर मनाया जाता है. 16 जनवरी को आईखान यात्रा कहा जाता है, जो इस पर्व का एक महत्त्वपूर्ण दिन है. ग्रामीण क्षेत्रों में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. उक्त दिन को अवकाश घोषणा करने के स्थान पर परीक्षा की तिथि तय कर देना झारखंडी संस्कृति को ठेस पहुंचाना है.
इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-congress-meeting-newly-formed-state-executive-committee-continues-in-charge-avinash-pandey-president-rajesh-thakur-including-all-members-included/">झारखंड

कांग्रेस : नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक जारी, प्रभारी अविनाश पांडे, अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित सभी सदस्य शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही