Search

 
 
 

रांची : गरीबों-असहायों की मदद के लिए उठ रहे हाथ, बढ़ता जा रहा कारवां

 

अन्नपूर्णा सेवा के तहत इनर व्हील क्लब ने गायों को खिलाया चारा, किया दान

Ranchi : इनर व्हील क्लब गरीबों-असहायों की मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है. गरीब असहायों को आर्थिक सहायता से लेकर बच्चों की पढ़ाई के लिए सामग्री भी उपलब्ध करा रहा है. जगन्नाथपुर मंदिर में क्लब की ओर से तुलसी वन की स्थापना की गई है. साथ दो टॉयलेट का भी निर्माण के साथ प्याऊ भी लगाया गया है. रांची रेलवे स्टेशन में दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर भी वितरित किए गए हैं. इसी कड़ी में क्लब के सदस्यों ने शनिवार को रांची गौशाला में गायों की सेवा भी की. चारा के साथ कई चीजें भी दान की. क्लब की अध्यक्ष माला श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्लब की ओर से गरीब और असहायों के लिए कई प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाया जा रहा है. कामिनी भारती ने बताया कि गौ सेवा पुण्य का काम है. क्लब की ओर से हर वर्ग का खास ख्याल रखा जाता है. शनिवार को हुए कार्यक्रम में माला श्रीवास्तव, दीपा चौहान, नीता शेखर, अंबुजा शरण, रीता, मिनी श्रीवास्तव, डॉ. कामिनी प्रसाद और कामिनी भारती मौजूद रहीं. इसे भी पढ़ें : जयराम">https://lagatar.in/jairams-party-announced-candidates-from-ranchi-dumka-and-dhanbad/">जयराम

की पार्टी ने रांची, दुमका और धनबाद से उम्मीदवारों का किया एलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही