Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : अतिक्रमण हटाओ अभियान में जब्त किये गये ठेले-खोमचे, 25 हजार जुर्माना वसूला

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जिला पुलिस, यातायात पुलिस और रांची नगर निगम की ओर से गुरुवार को भी राजधानी के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. मोरहाबादी में अंतु चौक से बोरिया तक, पल्स हॉस्पिटल बरियातू से हिल व्यू चौक तक अभियान चला कर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया गया. अतिक्रमण कर लगायी गयी दुकानों, ठेला खोमचा के साथ ही गुमटी व बांस बल्ली से बनी दुकानों को हटाया गया. सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई. अस्थाई संरचनाओं को हटाया गया. फल-सब्जी विक्रेताओं को गंदगी फैलाने पर कार्रवाई की गई. सड़क पर पड़े निर्माण सामग्री पर जुर्माना किया गया. अभियान के दौरान कई दुकानदारों के सामन जब्त किये गये. वहीं 25 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया. नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम की ओर से लगातार अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है. बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें – अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-ed-court-refuses-to-grant-bail-to-tinkle-bhagat/">अवैध

खनन केस: टिंकल भगत को बेल देने से ED कोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही