Search

 
 
 

रांची : सालासर मंदिर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव

 
Ranchi : सालासर हनुमान मंडल, रांची के तत्वावधान में सालासर हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. प्रात: 8 बजे अखंड ज्योति दीपक अग्रवाल ने सहपत्नी जलाई. विधि विधान से पूजन-अर्चन व हवन किया. मुख्य वाचक जनार्धन जी जोशी के सानिध्य में 101 महिलाओं ने सस्वर सुंदरकांड का पाठ किया. भगवती व्यास ने 108 सामूहिक हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया. सवामनी भोग व छप्पन भोग अर्पित किया. शाम 5 बजे से पवन शर्मा, मदन सोनी, मंटू जालान, रमेश शर्मा, विष्णु नवहाल, मनीष ओझा, जगदीश शर्मा और विनय शर्मा सोनी ने हनुमान जी के भजन गाये. हनुमान जन्मोत्सव पर झांकी, अखंड ज्योत, रसमाधुरी श्रृंगार, महाआरती का आयोजन किया गया, हवन-पूजन से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया. मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण को सजाया गया. इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोगों किशोर मंत्री, विनय सरावगी, भागचंद पोद्दार, राजकुमार केडिया, चंडी प्रसाद डालमिया, मनोज बजाज, बसंत मित्तल, राहुल मारू, शैलेस अग्रवाल, रोहित पोद्दार, सोनी मेहता, प्रवीण लोहिया, अजय बजाज गौरव मंत्री समेत अन्य ने भी मंदिर प्रांगण में आकर प्रभु का पूजन अर्चन व भोग अर्पित किया.

इनका रहा सहयोग

महोत्सव को सफल बनाने में रमेशचंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रविशंकर शर्मा (टोली), किशन लाल शर्मा, अमित शर्मा, पायल शर्मा, पिंकी शर्मा, अमृता शर्मा, अनीता शर्मा, वीणा शर्मा, अरूण जोशी, अशोक पुरोहित, प्रदीप कुमार शर्मा, महेंद्र शर्मा, अमित सारस्वत (काली), गुलाब शर्मा, धर्मचंद शर्मा (भोपली), नथमल शर्मा, कमल शर्मा (कल्लू), सुनिल शर्मा (मुन्ना), राहुल शर्मा (चिंटू), मनीष शर्मा, भगवती व्यास गुड्डू, चेतन मालोटिया, श्याम सुंदर शर्मा (गोवला) का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें – पोस्टकार्ड">https://lagatar.in/by-sending-postcards-jharkhand-congress-asked-pm-modi-to-answer-many-questions/">पोस्टकार्ड

भेज झारखंड कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांगा कई सवालों का जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही