Search

 
 
 

रांची : UPSC में चयनित हर्षिता बोली- टेंडर हार्ट स्कूल के शिक्षकों ने आंखों में भरे थे सपने

 

UPSC में चयनित हर्षिता को टेंडर हार्ट स्कूल में किया गया सम्मानित

Ranchi : टेंडर हार्ट स्कूल की पूर्व छात्रा हर्षिता चमारिया का यूपीएससी में चयन होने से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है. हर्षिता के सम्मान में मंगलवार को टेंडर हार्ट स्कूल में आशीर्वचन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हर्षिता का भव्य स्वागत किया गया. यूपीएससी 2023 में 410वीं रैंक हासिल कर हर्षिता ने विद्यालय के साथ पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है. विद्यालय के चैयरमैन सुधीर तिवारी एवं वाईस चैयरमैन वेदांत तिवारी ने हर्षिता को सम्मानित किया. इस दौरान स्कूल की संस्थापिका स्व. गार्गी मंजू की एक साड़ी सम्मान स्वरूप हर्षिता को उपहार में दिए गए. चैयरमैन सुधीर तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि हर्षिता की सफलता पूरे विद्यालय को प्रफुल्लित करने वाली है. यह सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है. उन्होंने हर्षिता को शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं दी. बता दें कि टेंडर हार्ट स्कूल से 2017 में 12वीं की परीक्षा उतीर्ण करने वाली हर्षिता ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई इसी स्कूल से की है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/3-24.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

शिक्षकों ने भरे आंखों में सपने : हर्षिता

हर्षिता ने बताया कि मेरी सफलता में विद्यालय एवं इसकी संस्थापिका स्व. गार्गी मंजू का 80 प्रतिशत योगदान है. स्कूल के शिक्षकों ने पढ़ाई के साथ–साथ मेरी आंखों में वो सपने भरे, जिसके फलस्वरूप मैं विद्यालय जीवन से ही यूपीएससी के सपने देख सकी. यूपीएससी की परीक्षा में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है. टेंडर हार्ट अपने विद्यार्थियों में बाल्यकाल से ही वो अनुशासन विकसित करता है, जिसका लाभ सभी को उम्र भर मिलता है. मौके पर उपस्थित स्कूल की प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे मोहंती एवं शिक्षक–शिक्षिकाओं ने हर्षिता को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : सांसदों">https://lagatar.in/publics-displeasure-with-mps-increased-difficulties-for-new-candidates/">सांसदों

से जनता की नाराजगी, नये उम्मीदवारों की बढ़ी मुश्किलें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही