Search

 
 
 

रांची : दो बहनों के रेप केस में HC जज व झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण ने लिया संज्ञान

 
Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र की दो मौसेरी बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने संज्ञान लिया है. उन्होंने रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) रांची को आदेश दिया है कि तत्काल पीड़िता व परिवार से मिलकर आवश्यक सहायता प्रदान करें. जिसके बाद रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय के निर्देश पर DLSA सचिव रांची राकेश रंजन ने एक टीम गठित की. जिसमें पीएलवी (पारा लीगल वॉलेंटियर) सुमन ठाकुर और पम्मी देवी शामिल हैं. PLV ने पीड़िता के घर जाकर उनसे मुलाकात की. फिर उन्हें दी जानेवाली विधिक सहायता व सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी. डालसा सचिव की ओर से झारखंड पीड़ित मुआवजा अधिनियम के तहत मुआवजा की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गयी है. दोनों पीड़िता को जल्द ही नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जायेगा. साथ ही सरकारी योजना का लाभ भी दिलाया जायेगा. इसे भी पढ़ें-बिल्डर">https://lagatar.in/builder-kamal-bhushans-accountant-sanjay-murder-case-after-w-kujur-court-refuses-to-grant-bail-to-rahul-too/">बिल्डर

कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय हत्याकांड: डब्लू कुजूर के बाद राहुल को भी बेल देने से कोर्ट का इंकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही