Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः HCL टी-20 : हेहल बैंक ऑफ इंडिया ने दृष्टि नेत्र अस्पताल को 3 विकेट से हराया

Ranchi: एचसीएल टी-20 टूर्नामेंट में शुक्रवार को हेहल दृष्टि आई हॉस्पिटल और हेहल बैंक ऑफ इंडिया के बीच मैच खेला गया. जिसमें हेहल बैंक ऑफ इंडिया ने 3 विकेट से जीत हासिल की. हेहल बैंक ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हेहल दृष्टि नेत्र अस्पताल ने 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए. हिमांशु ने 16, आर्यमन ने 14 और करण ने 11 रनों की पारी खेली. वहीं अनीश ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए. हर्ष ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए. दूसरी पारी में हेहल बैंक ऑफ इंडिया ने 17 ओवर में 7 विकेट पर 90 रन बनाकर जीत हासिल की. इसमें सुशांत ने 28, राज गिरी ने 22 और अमन ने 13 रनों की पारी खेली. अक्षत तिवारी ने 22 रन देकर 4 विकेट और आर्यमन, आदित्य, लकी ने 1-1 विकेट लिए. इसे भी पढ़ें- पटना">https://lagatar.in/female-teachers-pulled-each-others-hair-punched-each-other-in-patna-made-the-school-an-arena-video-viral/">पटना

में शिक्षिकाओं ने एक दूसरे के बाल खींचे, मुक्के मारे, स्‍कूल को बनाया अखाड़ा, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही