Ranchi: राज्य स्कीम के तहत स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण में स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल एवं आवासीय परिसरों के नियमित रखरखाव, संचालन, प्रबंधन एवं मरम्मत की योजना के लिए 6 करोड़ 46 लाख 71 हजार रुपये का आवंटन किया गया है. बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राशि का आवंटन किया गया है. रांची जिले को सबसे ज्यादा 5671000 का आवंटन किया गया है. राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी संबंधित जिले के सिविल सर्जन होंगे. जबकि राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे.
इसे पढ़ें- Ola, Uber से करते हैं राइड, तो हो जायें सावधान, छोटी-सी गलती आप पर पड़ सकती है भारी
इन जिलों को इतने रुपये आवंटित
रांची: 5671000
पूर्वी सिंहभूम: 3548000
गुमला: 3481000
सरायकेला: 2933000
सिमडेगा: 2268500
लोहरदगा: 1446500
चतरा: 1978500
धनबाद: 2662500
गोड्डा: 2698500
पलामू: 3295000
पश्चिमी सिंहभूम: 4886000
दुमका: 4449000
जामताड़ा: 2073000
लातेहार: 1755500
पाकुड़: 1936500
साहेबगंज: 2438500
खूंटी: 1663000
बोकारो: 2402000
देवघर: 2634500
गढ़वा: 2448500
कोडरमा: 1186500
हजारीबाग: 2732500
रामगढ़: 1082000
गिरिडीह: 3001000
इसे भी पढ़ें- एक मांग वेतनमान के साथ पारा शिक्षकों ने कांग्रेस कार्यालय के सामने दिया धरना