Search

 
 
 

रांची : सेल सैटेलाइट टाउनशिप में स्वास्थ्य वार्ता व योग सत्र का हुआ आयोजन

 
Ranchi : सेल ने रविवार को अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सेल सैटेलाइट टाउनशिप के इस्पात कार्यपालक छात्रावास में स्वास्थ्य वार्ता व योग सत्र आयोजित किया. डॉ. जेके रथ, इस्पात हॉस्पिटल के पूर्व सीएमओ व योग विशेषज्ञ रितु रूंगटा ने स्वास्थ्य वार्ता और योग सत्र में सेल कर्मियों को स्वास्थ्य के नुस्खे दिए. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सेल, सीईटी के कार्यपालक निदेशक एसके वर्मा ने आज के कॉर्पोरेट जगत में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला. डॉ. रथ ने अच्छे आहार और नियमित व्यायाम के अलावा मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी जीवनशैली संबंधी बीमारियों को शुरुआती अवस्था में ही रोकने के लिए शीघ्र निदान और उचित चिकित्सा देखभाल पर जोर दिया, ताकि बाद में जटिलताओं से बचा जा सके. रितु रूंगटा ने सेल कर्मचारियों के लंबे समय तक डेस्क वर्क तथा जीवनशैली संबंधी बीमारियों की रोकथाम से संबंधित कुछ चुनिंदा श्वास तकनीकों और विशेष योग मुद्राओं को बताया.सेल, सीईटी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें -चतरा">https://lagatar.in/chatra-aco-presidents-board-installed-in-the-car-three-smugglers-arrested-while-doing-business-of-brown-sugar/">चतरा

: कार में ACO अध्यक्ष का बोर्ड लगा ब्राउन शुगर का कारोबार करते तीन तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही