Search

 
 
 

रांची: शिक्षक नियुक्ति में CTET अभ्यर्थियों को शामिल किए जाने की याचिका पर HC में सुनवाई पूरी

 
Ranchi : राज्य सरकार की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया अधर में पड़ सकती है. हेमंत सरकार ने राज्य में शिक्षक नियुक्ति के लिए 26001 पद पर नियुक्ति निकली थी. भर्ती प्रक्रिया में सीटेट पास अभ्यर्थियों को मौका नहीं दिए जाने पर हाईकोर्ट में आईए दायर किया गया है. जिसमें सीटेट को भर्ती प्रक्रिया में वैध करने या जेटेट की परीक्षा आयोजित करने के लिए बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित करने का आग्रह किया गया है. इसपर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, आईए पर पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दायर करने के लिए कहा था कि राज्य सरकार क्या सीटेट को वैध मानते हुए आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है? जिसपर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि आने वाले समय में जेटेट की परीक्षा कराई जाएगी. जिसपर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता की ओर से विरोध जताया गया और कहा गया कि जेटेट की परीक्षा एक क्वालीफाई परीक्षा होती है. राज्य सरकार के पास जेटेट की परीक्षा नहीं कराने का कोई स्पष्ट कारण नहीं है, क्योंकि राज्य में 8 सालों से जेटेट की परीक्षा नहीं हुई है. जिसपर कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. इसे भी पढ़ें -RJD">https://lagatar.in/sc-shocks-former-rjd-mp-prabhunath-singh-convicted-in-28-year-old-double-murder-case/">RJD

के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को SC से झटका, 28 साल पुराने डबल मर्डर केस में दोषी करार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही