Search

 
 
 

रांची : कमलेश सिंह दल बदल मामले में स्पीकर कोर्ट में अधूरी रही सुनवाई

 
Ranchi : पलामू के हुसैनाबाद विधानसभा के एनसीपी विधायक कमलेश सिंह के दल बदल मामले में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के ट्रिब्यूनल में सुनवाई चल रही है. गुरुवार को दिन के 12:30 बजे मामले की सुनवाई शुरू हुई. बहस में कमलेश सिंह और जितेंद्र अह्वाद के वकील ने हिस्सा लिया. दोनों तरफ से वकीलों ने दलील रखी. इसी दौरान कमलेश सिंह के वकील ने कुछ और तथ्यों को रखने के लिए समय मांगा. स्पीकर ने शाम 4:30 बजे फिर से मामले की सुनवाई का समय निर्धारित किया. लेकिन दोनों पक्षों के आग्रह पर शाम 4:30 बजे होनेवाली सुनवाई टाल दी गयी.

सिंगल विधायक हैं, मेरे ऊपर दलबदल मामला नहीं चल सकता- कमलेश

गौरतलब है कि कमलेश सिंह को लेकर शरद पवार गुट और अजीत पवार गुट आमने -सामने है. शरद पवार गुट की ओर से प्रवक्ता सह राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र आह्लाद ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को पत्र भेजकर कमलेश सिंह पर दलबदल के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी. इसी शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष के ट्रिब्यूनल में सुनवाई चल रही है. खुद विधायक कमलेश सिंह भी पहुंचे. उन्होंने कहा कि वह सिंगल विधायक हैं, इसलिए उन पर दलबदल का मामला नहीं चल सकता. इसे भी पढ़ें – कोल्हान">https://lagatar.in/big-police-operation-started-against-naxalites-in-kolhan-forest/">कोल्हान

जंगल में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही