Search

 
 
 

रांची: बच्चू यादव की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

 
Ranchi : मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी बच्चू यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. बच्चू यादव की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार ने पक्ष रखा. वहीं ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक अमित दास ने बहस की. दोनों पक्षों की बहस पूरी सुनने के बाद हाईकोर्ट ने बच्चू यादव की बेल पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. बता दें कि अवैध खनन और टेंडर मैनेज कर अवैध कमाई करने के मामले की जांच ईडी कर रही है. ईडी ने बच्चू यादव को रांची से गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है. ईडी साहिबगंज में 26 जुलाई 2022 को दाहू यादव और बच्चू यादव के एक जहाज को जब्त कर चुकी है. इस केस के अन्य अभियुक्त पंकज मिश्रा को बेल देने से झारखंड हाईकोर्ट पहले ही इनकार कर चुका है. इसे भी पढ़ें -बजट">https://lagatar.in/budget-session-manish-jaiswal-tore-his-kurta-after-reaching-vail-said-is-it-a-crime-to-be-a-hindu-in-this-state/">बजट

सत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही