Ranchi : अप्रैल का महीना आते ही देशभर में गर्मी ने अपनी रंग दिखाना शुरू दिया. रामनवमी के बाद से सूरज की तपिश और बढ़ गई है. ऐसा लग रहा है मानो सूरज आसमान से आग उगल रहा है. इसको लेकर देशभर में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है. डॉ. अनुज कुमार ने लोगों से काम न हो तो धूप में निकलने से बचने की अपील की है. साथ ही लू से बचने के कुछ उपाय बताये हैं.
सांसद कामेश्वर बैठा का राजद से इस्तीफा, बसपा के टिकट पर पलामू से लड़ेंगे चुनाव! [wpse_comments_template]
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- नियमित अंतराल पर पानी, छांछ, ओआरएस का घोल या घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, आम का पन्ना इत्यादि का सेवन करें. बाज़ार में बिकने वाले कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन से बचें.
- चेहरे और शरीर पर सनस्क्रीम लगाकर बाहर निकलें. कई सनस्क्रीम बाजार में उपलब्ध है. किसी भी अच्छी कंपनी का जिसका SPF 30 से अधिक है, वो प्रभावशाली होता है, इसका उपयोग कर सकते हैं.
- संभव हो तो दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें.
- धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें. कपड़े, टोपी अथवा छतरी का उपयोग करें.
- धूप में निकलने के पहले तरल पदार्थ का सेवन करें. पानी हमेशा साथ रखें. शरीर में पानी की कमी न होने दें.
- सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें. सिंथेटिक एवं गहरे रंग के वस्त्र पहनने से बचें.
- जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें.
- अत्यधिक गर्मी होने की स्थिति में ठंडे पानी से शरीर को पोछें या कई बार स्नान करें. धूप तथा गर्म हवाओं के संपर्क के तुरंत बाद स्नान न करें.
- सुपाच्य भोजन करें.
- वसायुक्त, ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन तथा अल्कोहल, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थ का उपयोग कम से कम करें.
सांसद कामेश्वर बैठा का राजद से इस्तीफा, बसपा के टिकट पर पलामू से लड़ेंगे चुनाव! [wpse_comments_template]
Leave a Comment