Search

रांची : एचईसी कर्मियों को डेढ़ माह का मिलेगा वेतन, बनी सहमति

प्रबंधन के साथ बैठक में फैसला, सप्लाई कर्मियों का एक सप्ताह में होगा फ्रेश टेंडर

Ranchi : सोमवार को एचईसी प्रबंधन और एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के बीच बैठक हुई. जिसमें समस्त कर्मचारियों के डेढ़ माह के वेतन भुगतान, कामगारों के बोनस, कर्मचारियों के पर्सनल लोन के 2 महीने के ईएमआई पेमेंट व सीपीएफ में भुगतान करने पर सहमति बनी. एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने पिछले 5 दिनों से वेतन भुगतान को लेकर लगातार दबाव बनाया था. जिससे निदेशकों ने ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की और वार्ता सफल रही. वार्ता में निदेशक उत्पादन, निदेशक कार्मिक व अन्य अधिकारीगण मौजूद थे. मौके पर ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रेम शंकर पासवान, खेत्रों मोहन टुडू, पुनेंदु दत्त मिश्रा, रोशन कुमार, अमित कुमार मिश्रा, सुभाष चंद्रा, आरके नाइक व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे.

एचईसी के मजदूरों की मदद को सामने आयी राजनैतिक पार्टी

सोमवार को एचईसी के मजदूरों की मदद करने को लेकर बीजेपी और आरजेडी के प्रतिनिधिमंडल ने एचईसी प्रबंधन से मुलाकात की. सासंद संजय सेठ एवं भाजपा नेता विनय जायसवाल के नेतृत्व में निदेशक कार्मिक, निदेशक उत्पादन के साथ ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम शंकर पासवान, एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रामा शंकर प्रसाद एवं सप्लाई ठेका श्रमिक संघ के महामंत्री उदय शंकर के साथ वार्ता हुई. जिसमें सभी कर्मचारियों को डेढ़ महीने का वेतन और 2 महीना का बैंक लोन देने का ईएमआई देने पर सहमति बनी. इसके अलावा सप्लाई कर्मियों का बकाया बोनस दिया जा रहा है. साथ ही साथ सफाई कर्मचारियों का टेंडर सात से दस दिन के अंदर निकालने की बात कही गई है. वहीं राजद महासचिव कैलाश यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एचईसी के कार्मिक निदेशक मनोज लकड़ा, निदेशक उत्पादन एसडी सिंह से मुलाकात कर 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा. जिसमें निदेशकों ने कहा कि कर्मियों को वेतन देने में कुछ वक्त लगेगा, लेकिन सप्लाई कर्मियों के प्लांट प्रवेश के लिए इसी सप्ताह फ्रेश टेंडर करेंगे. वार्ता के दौरान इन विषयों पर एचईसी के निदेशकों ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों की तकलीफ से वाकिफ हैं. आप सभी भरोसा रखिए जल्द ही कुछ ठोस निर्णय लेने की स्थिति में पहुंचने का प्रयास करेंगे. कैलाश यादव ने कहा कि राजद के शिष्टमंडल द्वारा आपसे तमाम बातों की सारी रिपोर्ट ली गई है, जिसे राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता को दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : EC">https://lagatar.in/jmm-reaches-ec-demands-arrest-of-bjp-in-charge-laxmikant-vajpayee/">EC

पहुंचा झामुमो, BJP प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को गिरफ्तार करने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//