Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : दूसरे दिन भी एचईसी कर्मियों ने काम किया ठप, सड़क पर उतरे

Advertisement
Advertisement
Ranchi :   बकाये वेतन की मांग और लाठीचार्ज के विरोध में एचईसी कर्मी दूसरे दिन शुक्रवार को भी सड़क पर हैं. सभी कर्मियों ने मुख्यालय के सामने शांति पूर्ण तरीके से बैठकर काम ठप किया है. हालांकि आज एचईसी कर्मियों ने रास्ता ब्लॉक नहीं किया है. फाइनेंस और मार्केटिंग के कर्मियों को एचईसी मुख्यालय के अंदर जाने दिया जा रहा है. एचईसी प्रबंधन की ओर से दो दिन का समय मांगा गया है. सोमवार को प्रबंधन साफ करेगा कि एचईसी कर्मियों को कब तक और कितने दिनों का वेतन मिलेगा. (पढ़ें, बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandis-sankalp-yatra-concluded-in-73-assembly-constituencies/">बाबूलाल

मरांडी की संकल्प यात्रा 73 विधानसभा क्षेत्रों में संपन्न, 28 अक्टूबर को रांची में महासभा)

एचईसी प्रबंधन ने वार्ता में यूनियन से तीन दिन का मांगा समय

बता दें कि एचईसी गेस्ट हाउस में 12 अक्टूबर को एचईसी प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता हुई थी. इस वार्ता में यूनियन ने एक स्वर में मोड ऑफ पेमेंट की बात रखी. एचईसी प्रबंधन ने तीन दिन का समय मांगा है. सोमवार को प्रबंधन साफ करेगी कि एचईसी कर्मियों को कब और कितने दिनों का वेतन मिलेगा. इस वार्ता में प्रबंधन की तरफ से पर्सनल डायरेक्टर प्रशांत और , प्रोडक्शन डायरेक्टर, दीपक दुबे उपस्थित थे. वहीं यूनियन की ओर से भवन सिंह, लालदेव सिंह, रामकुमार नायक, कृष्ण मोहन सिंह, राणा संग्राम सिंह, दिलीप सिंह, प्रकाश कुमार, हरेंद्र प्रसाद यादव, एमपी रामचंद्रन, त्रिपाठी जी, विमल महली, संजय लाला, शेखर कुमार और अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-encounter-between-security-forces-and-maoists-one-maoist-injured/">चाईबासा

: सुरक्षाबलों व माओवादियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादी घायल!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही