Search

 
 
 

रांचीः हेमंत सरकार ने पारा शिक्षकों को एक बार फिर ठगा- रघुवर दास

 
Ranchi: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा है कि हेमंत सरकार ने एक बार फिर पारा शिक्षकों को ठगने का काम किया है. चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने पारा शिक्षकों को कई सब्जबाग दिखाये, लेकिन सत्ता में आते ही टाल-मटोल करने लगे. हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि झारखंड में बीस वर्षों से कार्यरत सहायक अध्यापकों तो वेतनमान बढ़ा कर दिया जाएगा. सरकार बनने के तीन माह के अंदर नया वेतनमान लागू करने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक सहायक शिक्षक इसका इंतजार कर रहे हैं. इसे पढ़ें- सुप्रीम">https://lagatar.in/ranchi-police-pasted-advertisement-at-the-house-of-accused-of-trying-to-grab-the-land-of-retired-supreme-court-justice/">सुप्रीम

कोर्ट के रिटायर जस्टिस की जमीन हड़पने की कोशिश करने के आरोपी के घर रांची पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
रघुवर ने कहा कि हमारी सरकार के समय बनाई गई नियमावली में सहायक अध्यापक को बिना परीक्षा दिये सीधे रूप से 5200-20200 रुपये का वेतनमान दिए जाने की तैयारी हो गई थी. परीक्षा पास करने के बाद सहायक अध्यापकों को 9300-34800 वाला वेतनमान मिलना था. वहीं हेमंत सोरेन ने 5200-20200 के वेतनमान के लिए सहायक शिक्षकों के लिए सात घंटे की परीक्षा देना अनिवार्य कर दिया. यह उनके साथ सरासर धोखा है. उन्हें बिना परीक्षा यह वेतनमान मिलना चाहिए. सरकार ने अल्पसंख्यक स्कूलों में बिना टेट पास किए एवं परीक्षा दिए सीधी नियुक्ति कर दी है, तो सहायक अध्यापक जो 20 वर्षों से कार्यरत हैं, उन्हें वेतनमान देने में आना कानी क्यों कर रहे हैं. यह तुष्टिकरण नहीं है तो क्या है. इसे भी पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-illegal-mining-case-businessman-tinkle-and-bhagwan-bhagat-sent-to-jail-debate-on-remand-on-tuesday/">साहिबगंज

अवैध खनन मामला : कारोबारी टिंकल और भगवान भगत भेजे गए जेल, रिमांड पर मंगलवार को बहस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही