Search

 
 
 

रांचीः राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट ने भी दिखाया आइना- रघुवर दास

 
Ranchi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर मानहानि मामले में गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने सजा पर रोक की मांग को लेकर दाखिल की गई याचिका खारिज कर दी है. इसपर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि ``मोदी`` उपनाम के बहाने पूरे ओबीसी समाज को गाली देने के मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट ने भी आइना दिखाया है. राहुल गांधी जानबूझ ऐसी टिप्पणियां करते हैं, जिसके बहाने वे पूरे समुदाय को निशाना बनाते हैं. ओबीसी समाज से माफी मांगना तो दूर वंशवाद की मानसिकता से ग्रस्त राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेता अभी भी उस बयान को सही ठहराने में लगे हुए हैं. आज के कोर्ट के फैसले ने एक बार फिर ओबीसी समाज के साथ न्याय किया है. इसे भी पढ़ें- लेप्रोस्कोपिक">https://lagatar.in/two-and-a-half-kg-tumor-removed-by-laparoscopic-surgery-saved-uterus/">लेप्रोस्कोपिक

सर्जरी से निकाला गया ढाई किलो का ट्यूमर, बचाया गया गर्भाशय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही