Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : योगदा कॉलेज के प्रिंसिपल को राहत, हाईकोर्ट ने जेपीएससी से चार हफ्ते में मांगा जवाब

Advertisement
Advertisement
Ranchi : योगदा सत्संग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. श्याम पांडे को राहत देते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी से 4 सप्ताह में जवाब देने को कहा है. कहा है कि प्रिंसिपल अपने पद पर काम कर रहे हैं, तो उन्हें हटाया नहीं जाए. दरअसल, योगदा सत्संग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. श्याम पांडे की योग्यता पर सवाल उठाते हुए उन्हें हटाने का नोटिस जारी किया गया है. रांची विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज को चार नोटिस भेजे गये हैं. नोटिस में कहा गया है कि प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से हटा कर विश्वविद्यालय को सूचित किया जाए. इसके बाद कॉलेज की गवर्निंग बॉडी ने इस मामले में हाईकोर्ट का रुख किया.

डॉ. पीके झा देख रहे प्रिंसिपल का काम

योगदा सत्संग कॉलेज की गवर्निंग बॉडी ने 16 सितंबर को नोटिस जारी किया था कि प्रिंसिपल की अनुपस्थिति में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पीके झा को अगले आदेश तक के लिए दिन प्रतिदिन का काम देखने के लिए प्रिंसिपल नियुक्त किया जाता है.  योगदा सत्संग कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के सचिव अविजीत घोष ने बताया कि कोर्ट के आदेश की कॉपी मेरे पास नहीं आई है. प्रिंसिपल को टर्मिनेट कर दिया गया है. इसकी सूचना रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ऑफिस को दे दिया गया है. इसे भी पढ़ें – गोड्डा">https://lagatar.in/godda-youth-accused-in-kidnapping-of-teenage-girl-sentenced-to-five-years-imprisonment/">गोड्डा

: किशोरी के अपहरण में आरोपी युवक को पांच वर्ष कारावास की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही