Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: हाईकोर्ट ने अपर बाजार में जाम से निपटने के लिए उठाये गए कदमों की जानकारी मांगी

Ranchi : शुक्रवार को रांची के अपर बाजार में अतिक्रमण हटाने और जाम मुक्त करने को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने अपर बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है. इसके साथ ही अग्निशमन विभाग से भी जानकारी मांगी है कि हाईकोर्ट के पूर्व के आदेश के तहत कितने भवनों में आग से निपटने के लिए अग्निशामक यंत्र लगवाये गये हैं. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. इस संबंध में आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज यादव ने जनहित याचिका दाखिल की है. अदालत अब इस जनहित याचिका पर 6 अप्रैल को सुनवाई होगी. चेम्बर की ओर से अधिवक्ता खुशबू कटारुका ने पक्ष रखा. राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता दीपक दुबे ने कोर्ट में पक्ष रखा. इसे भी पढ़ें -न्यू">https://lagatar.in/new-high-court-building-construction-case-next-hearing-on-march-31-meeting-will-be-held-before-that/">न्यू

हाईकोर्ट बिल्डिंग निर्माण मामला: 31 मार्च को अगली सुनवाई, उससे पूर्व होगी बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही