Search

 
 
 

रांचीः रथ मेला आयोजन के लिए दायर PIL पर हाईकोर्ट 24 जून को करेगा सुनवाई

 
Ranchi: रथ मेला (Rath Mela ) आयोजन कराने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High court) में दायर जनहित याचिका पर 24 जून को सुनवाई होगी. हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार (Advocate Dheeraj Kumar) ने यह जानकारी दी है. अधिवक्ता धीरज कुमार ने जनहित याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद की खंडपीठ से आग्रह किया है. अदालत ने अधिवक्ता धीरज कुमार के आग्रह को स्वीकार करते हुए रथ मेला से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए 24 जून की तिथि मुकर्रर की है. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-like-suryadev-singh-mansion-family-will-be-together-in-happiness-and-sorrow-of-laborers-ragini-singh/">धनबाद:

सूर्यदेव सिंह की तरह मजदूरों के सुख-दुख में साथ रहेगा मेंशन परिवार: रागिनी सिंह
बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने एक जनहित याचिका दायर करते हुए उड़ीसा (Orissa) के पुरी में होने वाले रथ मेला समेत क्रिकेट मैच, राजनीतिक सभाओं के आधार पर मेला से रोक हटाने की मांग की है. याचिका में कहा गया कि यह मेला एतेहासिक होने के साथ-साथ हजारों लोगों के रोजगार से जुड़ा हुआ है.प्रार्थी ने याचिका में कहा कि रथ मेला झारखंड के लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ त्योहार है. इसलिए इसपर लगी रोक हटायी जानी चाहिए. इसे भी पढ़ें-मानसून">https://lagatar.in/monsoon-knock-farmers-will-benefit-from-good-rains-baus-agricultural-meteorologist-advised/">मानसून

की दस्तक, अच्छी बारिश से किसानों को होगा फायदा, BAU के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने दी सलाह
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही