Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः बैंक फ्रॉड के आरोपी बिल्डर अमित सरावगी की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

Advertisement
Advertisement
Ranchi: करोडों रुपये के बैंक फ्रॉड के आरोपी झारखंड के चर्चित बिल्डर अमित सरावगी की अग्रिम जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट ने अमित सरावगी की बेल पर सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. अब अदालत क्या फैसला सुनाती है यह देखना महत्वपूर्ण होगा. अमित सरावगी की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अविनाश अखौरी और ऋषभ कुमार ने पक्ष रखा. फिलहाल अमित सरावगी के खिलाफ हाईकोर्ट ने पीड़क कार्रवाई पर रोक का आदेश दिया है. यह मामला अलग-अलग बैंकों से 100 करोड़ से ज्यादा राशि के बैंक फ्रॉड से जुड़ा हुआ है. सीबीआई ने वर्ष 2018 में अमित सरावगी के खिलाफ कांड संख्या 08/2018 दर्ज की है. इसे भी पढ़ें- दिल्ली">https://lagatar.in/supreme-court-to-take-decision-on-thursday-on-sending-delhi-ordinance-matter-to-larger-bench/">दिल्ली

अध्यादेश का मामला बड़ी बेंच को भेजने पर गुरुवार को फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही