Search

 
 
 

रांची : एसआर डीएवी पुंदाग में मना हिंदी दिवस

 
Ranchi : एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में गुरुवार को हिंदी दिवस समारोह मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में शैलेंद्र कुमार पाठक ने भजन प्रस्तुत किया. वरिष्ठ हिंदी शिक्षिका सरिता कुमारी ने हिंदी के बढ़ते चरण विषय पर अपना विचार रखा. रूपम कुमारी तथा कुमार कुशाग्र ने कविता पाठ किया. मनीषा रोहतगी ने मुहावरों पर आधारित रुचिकर क्रिया - कलाप करवाये. इंदु प्रसाद, सुजाता सिन्हा, मीनू पाठक तथा श्वेता उपाध्याय ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. अमरेंद्र कुमार ने हिंदी विषय से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया.

भाषा की शुद्धता पर भी ध्यान देना चाहिए- प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा

प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने हिंदी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं राजभाषा भी है. यह दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा है, पर हमें भाषा की शुद्धता पर भी ध्यान देना चाहिए. हिंदी के पठन- पाठन में नवाचारों का उपयोग करना चाहिए तथा इसे गतिविधि आधारित बनाना चाहिए, तभी विद्यार्थी इस विषय में विशेष रुचि लेंगे तथा आगे बढ़ेंगे. एसएच राजश्री मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/congress-angry-at-pm-says-modi-is-insulting-opposition-in-government-events/">पीएम

पर भड़की कांग्रेस, कहा, सरकारी आयोजनों में विपक्ष को अपमानित कर रहे मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही