Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : विवेकानंद विद्या मंदिर में हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता

Advertisement
Advertisement
Ranchi : विवेकानंद विद्या मंदिर में खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा बुधवार को राजभाषा हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आब्जर्वर डॉ किरण द्विवेदी, प्रभारी प्राचार्य एसपी सिंह, हेड मिस्ट्रेस एकता मिश्रा. शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. राजभाषा हिंदी को किस प्रकार प्रभावशाली बनाया जाए एवं उसका सम्मान किया जाए, इस विषयवस्तु को अपने लेखनी के माध्यम से व्यक्त किया.

विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया

खादी और ग्रामोद्योग की तरफ से आये अधिकारियों ने एसपी सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. निबंध प्रतियोगिता के आयोजन के बाद क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्द्धन किया गया.
इसे भी पढ़ें – पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-news-of-kidnapping-of-son-of-most-wanted-terrorist-hafiz-saeed-stir-in-isi/">पाकिस्तान

: मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद के बेटे के अपहरण की खबर… ISI में हड़कंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही