Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सीनियर एवं जूनियर पुरुष हॉकी टीम के गठन के लिए हॉकी झारखंड का ट्रायल सम्पन्न,145 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Advertisement
Advertisement
Ranchi :   12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए  हॉकी झारखंड की टीम के गठन के लिये रविवार को बालिका उच्च विद्यालय बरियातू, रांची में खुली चयन ट्रायल आयोजित किया गया. जिसमें झारखंड से 145  पुरुष हॉकी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इन खिलाड़ियों में से कुल 25 सीनियर वर्ग के लिए एवं 25 खिलाड़ी जूनियर वर्ग के लिए यानी 50 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-two-criminals-arrested-one-managed-to-escape-arms-recovered/">मेदिनीनगर

: दो अपराधकर्मी गिरफ्तार, एक भागने में सफल, हथियार बरामद इनका  विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर दोनों टीमों के  सर्वश्रेष्ठ 18-18 खिलाड़ियों का हॉकी झारखंड से चयनित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया जाएगा. चयन ट्रायल में मुख्य रूप से भारतीय हॉकी टीम की  पूर्व कैप्टन श्रीमती  असुंता लकड़ा, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, संयुक्त सचिव माइकल लाल उपस्थित थे. ट्रायल को सफल बनाने में उपर्युक्त सदस्यों के अलावे राष्ट्रीय एंपायर मनोज प्रधान, ललित पन्ना, हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा ,करुणा पूर्ति  इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही