Search

 
 
 

रांची : होटल आदित्य ऑर्किड कॉम्प्लेक्स में होली मिलन समारोह का आयोजन

 
Ranchi : राजधानी रांची के बरियातु रोड स्थित होटल आदित्य ऑर्किड कॉम्प्लेक्स में बिडिफ़रेंट इवेंट और एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड एंड स्टोरी टाइम इंडिया के तत्वावधान में प्रियंका जायसवाल एवं साधना कुमार के द्वारा रंग बरसे का आयोजन किया गया. इस मौक़े पर समाजसेवी और कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्हें प्रियंका जायसवाल एवं उषा प्रसाद ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इसके पश्चात होली मिलन समारोह में महिलाओं को सम्मानित किया गया. मौक़े पर युवा नेता नंदकिशोर सिंह चंदेल मौजूद रहे. समाजसेवी और कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने होली की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि होली त्योहार हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है. इस विरासत को हम सबों को सहेज कर रखने की जरूरत है. होली सनातनी एकता को मज़बूती देती है. समाज में एकता, शांति, भाईचारगी को क़ायम रखती है. प्यार और सद्भावना बांटने का यह त्योहार है एवं सामाजिक एकता के साथ झारखंड को सशक्त बनाने का हमारा प्रयास है. इसे भी पढ़ें : दारोगा">https://lagatar.in/ed-got-information-from-the-mobile-chat-of-inspector-meera-singh-regarding-transfer-of-ips-to-sand-smuggling/">दारोगा

मीरा सिंह के मोबाइल चैट से आईपीएस के ट्रांसफर से लेकर बालू तस्करी तक की ईडी को मिली जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही